6 जून का करेंट अफेयर्स
1. G7 समिट 2025: भारत की वैश्विक भूमिका
भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 52वीं G7 समिट में भाग लेंगे, जो 15–17 जून 2025 को कनाडा में होगी।
मुख्य बिंदु:
- G7 क्या है: यह सात विकसित लोकतंत्रों का अनौपचारिक समूह है।
- स्थापना: 1975 में शुरू हुआ, 1976 में कनाडा शामिल हुआ।
- सदस्य देश: अमेरिका, ब्रिटेन, फ्रांस, जर्मनी, इटली, जापान, कनाडा।
- भारत की भूमिका: 2019 से विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में भागीदारी।
- विषय: वैश्विक आर्थिक संकट, सुरक्षा, जलवायु और तकनीकी सहयोग।
- महत्त्व: भारत की वैश्विक साख और कूटनीतिक भागीदारी को दर्शाता है।
भारत वैश्विक नीति निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।
2.चेनाब रेल ब्रिज: कश्मीर की मुख्यधारा में वापसी
चेनाब नदी पर बना दुनिया का सबसे ऊँचा रेल पुल कश्मीर को भारत से जोड़ने का कार्य पूर्ण करता है।
मुख्य बिंदु:
- स्थान: उधमपुर-श्रीनगर-बारामुला रेल लिंक परियोजना का हिस्सा।
- ऊँचाई: 359 मीटर – एफिल टॉवर से भी ऊँचा।
- उद्देश्य: कश्मीर को देश की रेल व्यवस्था से जोड़ना।
- महत्त्व: सुरक्षा, पर्यटन और व्यापारिक गतिविधियों को बल।
- तकनीकी विशेषता: अत्याधुनिक स्टील संरचना व भूकंप-रोधी डिज़ाइन।
- राष्ट्र निर्माण में योगदान: सामाजिक-आर्थिक विकास को बढ़ावा मिलेगा।
निष्कर्ष :
कश्मीर अब विकास की मुख्यधारा से पूरी तरह जुड़ गया।
3. INS Arnala: भारत की नौसैनिक ताकत में नया आयाम
INS Arnala भारतीय नौसेना का पहला स्वदेशी ASW-SWC युद्धपोत है, जो समुद्री सुरक्षा को नया बल देगा।
मुख्य बिंदु:
- निर्माण: GRSE और L&T द्वारा मिलकर तैयार।
- प्रकार: Anti-Submarine Warfare Shallow Water Craft (ASW-SWC)।
- स्वदेशीकरण: 80% उपकरण भारत में निर्मित – BEL, Mahindra आदि।
- प्रमुख क्षमताएँ: Mine laying, Sub-surface surveillance, Search & Rescue।
- तकनीकी विशेषता: डीज़ल इंजन + वॉटरजेट पावर संयोजन।
- तैनाती क्षेत्र: हिंद महासागर व तटीय सुरक्षा संचालन में उपयोग।
निष्कर्ष :
INS Arnala भारत की समुद्री सुरक्षा को आत्मनिर्भरता देगा।
यह भी जरुर पढ़े :Today’s Current Affairs in Hindi 5 June 2025 | 5 जून करेंट अफेयर्स