9 जून करेंट अफेयर्स
-
1. Birsa Munda Punyatithi 2025: 125वीं पुण्यतिथि पर शहीद आदिवासी नायक को श्रद्धांजलि
हर साल 9 जून को बिरसा मुंडा पुण्यतिथि मनाई जाती है। 2025 में, यह दिन बिरसा मुंडा की 125वीं पुण्यतिथि के रूप में विशेष महत्व रखता है।
बिरसा मुंडा कौन थे?
- जन्म: 15 नवंबर 1875
- स्थान: उलिहातू गांव, झारखंड
- जनजाति: मुंडा
वे सिर्फ एक स्वतंत्रता सेनानी नहीं थे, बल्कि एक ऐसे जननायक थे, जिन्होंने आदिवासी संस्कृति, भूमि और अधिकारों की रक्षा के लिए ब्रिटिश हुकूमत से लोहा लिया।
2.Squadron Leader Manisha Padhi: भारत की पहली महिला ADC बनीं
भारतीय वायुसेना की स्क्वाड्रन लीडर मनीषा पाढ़ी को राज्यपाल के पहले महिला एड-डि-कैंप (ADC) के रूप में नियुक्त किया गया है। वे मिज़ोरम के राज्यपाल हरि बाबू कांबमपति की ADC बनी हैं।
मनीषा पाढ़ी कौन हैं?
- सेवा वर्ष: 2015 बैच की भारतीय वायुसेना अधिकारी
- सेवा स्थल: पहले बिदर, पुणे और भटिंडा के एयरफोर्स स्टेशनों पर कार्यरत रहीं
- वर्तमान नियुक्ति: मिज़ोरम के राज्यपाल की Aide-De-Camp (ADC)
3.भारत में गरीबी दर घटकर 5.3% पर पहुंची – वर्ल्ड बैंक रिपोर्ट 2024
विश्व बैंक ने 2024 में जारी की गई अपनी रिपोर्ट में कहा है कि 2022-23 में भारत की अत्यधिक गरीबी दर घटकर 5.3% रह गई है। यह रिपोर्ट $3/दिन की अद्यतन गरीबी रेखा के आधार पर तैयार की गई है, जो महंगाई और जीवन यापन की लागत को बेहतर तरीके से दर्शाती है।
पृष्ठभूमि और आंकड़े:
- 2011-12 में अत्यधिक गरीबी दर: 27.1% (पुरानी $2.15/दिन की सीमा के अनुसार)
- नई गरीबी रेखा: $3/दिन (2021 PPP आधारित)
- 2022-23 में गरीबी दर: घटकर 5.3% हो गई
यह गिरावट आर्थिक विकास, कल्याणकारी योजनाओं, और सार्वजनिक वितरण प्रणाली के सशक्त प्रभाव को दर्शाती है।
यह भी ज़रूर पढ़े :Today’s Current Affairs in Hindi 8 June 2025 | 8 जून करेंट अफेयर्स