Today’s Current Affairs in Hindi 10 June 2025 | 10 जून करेंट अफेयर्स

10 जून करेंट अफेयर्स

1. UN रिपोर्ट 2025: भारत बना दुनिया का सबसे अधिक जनसंख्या वाला देश

संयुक्त राष्ट्र जनसंख्या कोष (UNFPA) द्वारा जारी State of World Population 2025 रिपोर्ट के अनुसार, भारत की जनसंख्या वर्ष 2025 में 1.46 अरब (146 करोड़) पहुंच गई है, जिससे यह विश्व का सबसे अधिक जनसंख्या वाला देश बन गया है।

 2064 में पहुंचेगी जनसंख्या पीक पर, फिर होगी गिरावट

संयुक्त राष्ट्र के अनुमानों के अनुसार, भारत की जनसंख्या वर्ष 2064 के आसपास 1.7 अरब के उच्चतम स्तर पर पहुंचेगी।  इसके बाद, प्राकृतिक दर से धीरे-धीरे गिरावट शुरू हो जाएगी। फिलहाल भारत की जनसंख्या 1.4639 अरब है।

 

  1. UMEED Portal: वक्फ संपत्तियों के प्रबंधन के लिए सरकार की डिजिटल क्रांति

केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने UMEED पोर्टल की शुरुआत की। यह पोर्टल देश भर में वक्फ संपत्तियों की डिजिटल निगरानी और प्रबंधन का केंद्रीकृत माध्यम बनेगा।

UMEED पोर्टल क्या है?

UMEED का पूर्ण रूप है:
  Unified Waqf Management, Empowerment, Efficiency and Development
यह पोर्टल अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय द्वारा विकसित एक सेंट्रल ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म है, जो वक्फ संपत्तियों की रियल-टाइम अपलोडिंग, सत्यापन और निगरानी को संभव बनाता है।

UMEED पोर्टल के प्रमुख उद्देश्य:

पारदर्शिता,जवाबदेही,जनभागीदारी,अधिकारों की रक्षा

3.  9 Years of PMSMA: गर्भवती महिलाओं की देखभाल में सरकार की मजबूत पहल

जून 2016 में शुरू हुई प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान (PMSMA) ने भारत में मातृत्व स्वास्थ्य को एक नई दिशा दी है। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय की इस प्रमुख योजना का उद्देश्य है गर्भवती महिलाओं को निःशुल्क, गुणवत्ता-युक्त और समयबद्ध एंटीनेटल केयर (ANC) प्रदान करना।

PMSMA  का मुख्य उद्देश्य: मातृ एवं नवजात मृत्यु दर में कमी

  • गर्भावस्था के दौरान उच्च जोखिम वाली महिलाओं की पहचान करना
  • समय रहते परामर्श, जांच और रेफरल की व्यवस्था करना।
  • सुरक्षित और स्वस्थ प्रसव सुनिश्चित करना।

यह भी ज़रूर पढ़े : Today’s Current Affairs in Hindi 9 June 2025 | 9 जून करेंट अफेयर्स

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top