Today’s Current Affairs in Hindi 13 June 2025 | 13 जून करेंट अफेयर्स

13 जून करेंट अफेयर्स 

  • ऑपरेशन राइजिंग लायन: इज़रायल ने ईरान के नाभिकीय ठिकानों पर किया हमला

 इज़रायल ने अपने सैन्य अभियान “ऑपरेशन राइजिंग लायन“ के तहत ईरान के नटांज़ यूरेनियम संवर्धन केंद्र को निशाना बनाते हुए हमला किया है।

क्यों चर्चा में है?
नटांज़ जैसे संवेदनशील नाभिकीय केंद्र पर सीधा हमला वैश्विक स्तर पर चर्चा का विषय बन गया है। अमेरिका ने इस अभियान से खुद को अलग कर लिया है, जिससे यह स्पष्ट होता है कि इज़रायल ने यह कार्रवाई एकतरफा रूप से की है।

ऑपरेशन की जानकारी:

  • ऑपरेशन का नाम: ऑपरेशन राइजिंग लायन 
  • प्रारंभकर्ता: इज़रायल डिफेंस फोर्स (IDF) 
  • लक्ष्य: ईरान की नाभिकीय संरचनाएं, बैलिस्टिक मिसाइल फैक्ट्रियां और सैन्य क्षमताएं 
  • प्रमुख निशाना: नटांज़ यूरेनियम संवर्धन केंद्र, इस्फहान प्रांत 

2. ‘टाइगर क्लॉ’: भारत–अमेरिका एयरफोर्स स्पेशल फोर्सेज का पहला संयुक्त अभ्यास संपन्न

क्या है मामला?
भारतीय वायुसेना की गरुड़ स्पेशल फोर्सेज और अमेरिकी वायुसेना की स्पेशल फोर्सेज के बीच पहला संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘टाइगर क्लॉ’ 26 मई से 10 जून तक उत्तर भारत के विभिन्न क्षेत्रों में आयोजित किया गया।

अभ्यास की मुख्य विशेषताएं:

  • उद्देश्य: संयुक्त संचालन की क्षमताओं को बढ़ाना, अनुभव साझा करना, और अलग-अलग इलाकों में लड़ाकू तत्परता सुनिश्चित करना 
  • स्थान: गरुड़ रेजिमेंटल ट्रेनिंग सेंटर, चांदीनगर (बागपत, उत्तर प्रदेश) 
  • भागीदार बल: भारतीय वायुसेना की गरुड़ कमांडो यूनिट और अमेरिकी वायुसेना की स्पेशल फोर्सेज 

3. एयर इंडिया विमान हादसे में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी का निधन

12 जून 2025 को अहमदाबाद से लंदन जा रही एयर इंडिया फ्लाइट 171 दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें सभी 242 यात्रियों की मृत्यु हो गई। मृतकों में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता विजय रूपाणी भी शामिल थे।

विजय रूपाणी का जीवन परिचय:

  • जन्म: 1956, यांगून (म्यांमार) 
  • शिक्षा: यूनिवर्सिटी ऑफ सौराष्ट्र से कानून की पढ़ाई 
  • राजनीतिक जुड़ाव: RSS, ABVP से जुड़े और भाजपा में संस्थापक स्तर पर शामिल हुए 
  • मुख्यमंत्री कार्यकाल: 2016 से 2021 तक गुजरात के मुख्यमंत्री रहे

यह भी जरुर पढ़े :Today’s Current Affairs in Hindi 12 June 2025 | 12 जून करेंट अफेयर्स

error: Content is protected !!