Today’s Current Affairs in Hindi 12 June 2025 | 12 जून करेंट अफेयर्स

12 जून करेंट अफेयर्स

1. महाराष्ट्र में बनेगा भारत का पहला अंडरवॉटर म्यूज़ियम: INS Guldar को मिलेगा नया जीवन

भारत जल्द ही अपना पहला अंडरवॉटर संग्रहालय महाराष्ट्र के सिंधुदुर्ग जिले में निवती रॉक्स के पास स्थापित करेगा। यह संग्रहालय सेवानिवृत्त युद्धपोत INS Guldar को समुद्र में डुबोकर बनाया जाएगा।

 उद्देश्य और लक्ष्य

  • INS Guldar को एक अंडरवॉटर म्यूज़ियम में बदलना। 
  • कृत्रिम कोरल रीफ बनाकर समुद्री जैव विविधता को बढ़ावा देना। 
  • स्कूबा डाइविंग, अंडरवॉटर सबमरीन टूर जैसी गतिविधियों को बढ़ावा देना।
     

2. भारत की सेना ने मंगोलिया में “खान क्वेस्ट अभ्यास 2025” में लिया भाग

भारत की सेना का 40-सदस्यीय दल मंगोलिया की राजधानी उलानबातर पहुँचा है, जहां वह अभ्यास खान क्वेस्ट 2025 में हिस्सा लेगा। यह 22वीं संस्करण है इस बहुराष्ट्रीय सैन्य अभ्यास का, जो 14 जून से 28 जून 2025 तक चलेगा।

 

अभ्यास “Khaan Quest” की पृष्ठभूमि

  • शुरुआत: 2003 में अमेरिका और मंगोलिया के बीच द्विपक्षीय अभ्यास के रूप में। 
  • 2006 में बना बहुराष्ट्रीय अभ्यास। 
  • पिछला संस्करण (2024) 27 जुलाई से 9 अगस्त तक आयोजित हुआ था। 

3. विश्व बाल श्रम निषेध दिवस 2025: बाल श्रम को समाप्त करने के लिए वैश्विक पहल

हर साल 12 जून को विश्व बाल श्रम निषेध दिवस (World Day Against Child Labour) मनाया जाता है। इस दिन का उद्देश्य दुनिया भर में बच्चों के साथ हो रहे मजबूरी, खतरनाक और शोषणकारी श्रम के प्रति जागरूकता फैलाना और इसके उन्मूलन की दिशा में ठोस कदम उठाना है।

 थीम 

“Progress is clear, but there’s more to do: let’s speed up our efforts!”
(प्रगति स्पष्ट है, लेकिन अभी बहुत कुछ करना बाकी है — आइए अपने प्रयास तेज़ करें!)

उद्देश्य

 

  • हर बच्चे को शिक्षा, सुरक्षा और बचपन का अधिकार दिलाने की वकालत करना 
  • विशेष रूप से गरीबी और विकासशील देशों में बाल श्रम की चुनौतियों को उजागर करना 
  • सरकार, NGO, नागरिक समाज और नीति निर्माताओं को सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करना
     

यह भी जरुर पढ़े :Today’s Current Affairs in Hindi 11 June 2025 | 11 जून करेंट अफेयर्स

Today’s Current Affairs in Hindi 11 June 2025 | 11 जून करेंट अफेयर्स

11 जून करेंट अफेयर्स

1. बेंगलुरु बना भारत की ‘लेपर्ड कैपिटल’ – मुंबई को पीछे छोड़ा

बेंगलुरु ने अब भारत की ‘लेपर्ड कैपिटल’ का खिताब हासिल कर लिया है, जहां देश के किसी भी महानगर की तुलना में सबसे अधिक मुक्त रूप से घूमने वाले तेंदुए पाए गए हैं। यह जानकारी 2024–2025 में होलेमट्ठी नेचर फाउंडेशन (HNF) द्वारा किए गए वर्षभर के कैमरा ट्रैप सर्वे में सामने आई, जिसे वन्यजीव विशेषज्ञ डॉ. संजय गुब्बी के नेतृत्व में किया गया था।

 क्यों है यह खबर खास?

  • कुल अनुमानित तेंदुए: 80–85 
  • बन्नरघट्टा नेशनल पार्क (BNP): 54 तेंदुए (2019 में 40 थे) 
  • अन्य शहरी किनारों के जंगल: लगभग 30 तेंदुए 
  • सर्वे क्षेत्र: 282 वर्ग किलोमीटर, 250+ कैमरा ट्रैप्स का उपयोग 
  • मुंबई की तुलना: संजय गांधी नेशनल पार्क और आसपास अब 54 तेंदुए, बेंगलुरु में अधिक

 

 

2.कटरीना कैफ बनीं मालदीव की वैश्विक पर्यटन एंबेसडर

बॉलीवुड अभिनेत्री कटरीना कैफ को मालदीव मार्केटिंग एंड पब्लिक रिलेशंस कॉर्पोरेशन (MMPRC) ने आधिकारिक तौर पर मालदीव की वैश्विक पर्यटन एंबेसडर नियुक्त किया है। 

 यह नियुक्ति क्यों है ख़ास?

  • कटरीना कैफ मालदीव की पहली बॉलीवुड ब्रांड एंबेसडर बनीं। 
  • उद्देश्य है मालदीव को एक लग्ज़री इंटरनेशनल डेस्टिनेशन के रूप में फिर से स्थापित करना। 
  • भारत और दक्षिण एशियाई पर्यटकों को फिर से आकर्षित करने की रणनीति। 
  • भारत-मालदीव के बीच सांस्कृतिक संबंधों को मज़बूती देना।

 

 

3. केंद्र सरकार ने मनरेगा खर्च पर 60% की सीमा लगाई

भारत सरकार ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (MGNREGS) को पहली बार मासिक/त्रैमासिक व्यय योजना (MEP/QEP) के अंतर्गत लाया है। इसके तहत वित्तीय वर्ष 2025–26 की पहली छमाही में वार्षिक बजट का अधिकतम 60% ही खर्च किया जा सकेगा।

मनरेगा का संक्षिप्त इतिहास

  • शुरूआत: 2006–07 में देश के 200 पिछड़े जिलों में। 
  • 2007–08 में 130 और जिलों में विस्तार। 
  • 2008–09 से देशभर में लागू। 
  • हर ग्रामीण परिवार को 100 दिन का गारंटीड रोजगार देने का वादा। 
  • COVID-19 के समय 7.55 करोड़ परिवारों ने लिया था हिस्सा। 
  • 2024–25 में आंकड़ा घटकर 5.79 करोड़ परिवारों तक पहुंचा। 

यह भी ज़रूर पढ़े :Today’s Current Affairs in Hindi 10 June 2025 | 10 जून करेंट अफेयर्स

Today’s Current Affairs in Hindi 10 June 2025 | 10 जून करेंट अफेयर्स

10 जून करेंट अफेयर्स

1. UN रिपोर्ट 2025: भारत बना दुनिया का सबसे अधिक जनसंख्या वाला देश

संयुक्त राष्ट्र जनसंख्या कोष (UNFPA) द्वारा जारी State of World Population 2025 रिपोर्ट के अनुसार, भारत की जनसंख्या वर्ष 2025 में 1.46 अरब (146 करोड़) पहुंच गई है, जिससे यह विश्व का सबसे अधिक जनसंख्या वाला देश बन गया है।

 2064 में पहुंचेगी जनसंख्या पीक पर, फिर होगी गिरावट

संयुक्त राष्ट्र के अनुमानों के अनुसार, भारत की जनसंख्या वर्ष 2064 के आसपास 1.7 अरब के उच्चतम स्तर पर पहुंचेगी।  इसके बाद, प्राकृतिक दर से धीरे-धीरे गिरावट शुरू हो जाएगी। फिलहाल भारत की जनसंख्या 1.4639 अरब है।

 

  1. UMEED Portal: वक्फ संपत्तियों के प्रबंधन के लिए सरकार की डिजिटल क्रांति

केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने UMEED पोर्टल की शुरुआत की। यह पोर्टल देश भर में वक्फ संपत्तियों की डिजिटल निगरानी और प्रबंधन का केंद्रीकृत माध्यम बनेगा।

UMEED पोर्टल क्या है?

UMEED का पूर्ण रूप है:
  Unified Waqf Management, Empowerment, Efficiency and Development
यह पोर्टल अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय द्वारा विकसित एक सेंट्रल ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म है, जो वक्फ संपत्तियों की रियल-टाइम अपलोडिंग, सत्यापन और निगरानी को संभव बनाता है।

UMEED पोर्टल के प्रमुख उद्देश्य:

पारदर्शिता,जवाबदेही,जनभागीदारी,अधिकारों की रक्षा

3.  9 Years of PMSMA: गर्भवती महिलाओं की देखभाल में सरकार की मजबूत पहल

जून 2016 में शुरू हुई प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान (PMSMA) ने भारत में मातृत्व स्वास्थ्य को एक नई दिशा दी है। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय की इस प्रमुख योजना का उद्देश्य है गर्भवती महिलाओं को निःशुल्क, गुणवत्ता-युक्त और समयबद्ध एंटीनेटल केयर (ANC) प्रदान करना।

PMSMA  का मुख्य उद्देश्य: मातृ एवं नवजात मृत्यु दर में कमी

  • गर्भावस्था के दौरान उच्च जोखिम वाली महिलाओं की पहचान करना।
  • समय रहते परामर्श, जांच और रेफरल की व्यवस्था करना।
  • सुरक्षित और स्वस्थ प्रसव सुनिश्चित करना।

यह भी ज़रूर पढ़े : Today’s Current Affairs in Hindi 9 June 2025 | 9 जून करेंट अफेयर्स

Today’s Current Affairs in Hindi 21 June 2025 | 21 जून करेंट अफेयर्स

21 जून 2025 – करेंट अफेयर्स (Daily Current Affairs in Hindi)

1. योगा संगम 2025: 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर एक लाख स्थानों पर सामूहिक योग आयोजन

आयुष मंत्रालय ने ‘योगा संगम 2025’ पहल के तहत 21 जून 2025 को होने वाले 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (IDY) को अभूतपूर्व तरीके से मनाने की घोषणा की है। इस वर्ष योग दिवस का आयोजन देशभर के एक लाख से अधिक स्थानों पर एक साथ किया जाएगा।

मुख्य तथ्य:

  • 21 जून को हर साल अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है।

  • इसकी शुरुआत संयुक्त राष्ट्र महासभा में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्ताव से 2014 में हुई थी।

  • 2025 में यह 11वाँ योग दिवस है।

  • आयोजन की थीम: “Unity Through Breath” (साँस के माध्यम से एकता)

  • उद्देश्य: सामूहिक श्वास और सजग योगाभ्यास के ज़रिए राष्ट्रीय एकता और भावनात्मक सामंजस्य को बढ़ावा देना।

  • स्थान: स्कूल, कॉलेज, कार्यालय, ग्राम पंचायतें, सीमावर्ती क्षेत्र, आदिवासी क्षेत्र और दूरदराज़ गाँव

2. नीरज चोपड़ा ने पेरिस डायमंड लीग 2025 में स्वर्ण पदक जीता

भारतीय भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा ने 2025 के पेरिस डायमंड लीग में पहला स्थान प्राप्त किया। उन्होंने अपने पहले प्रयास में 88.16 मीटर भाला फेंक कर यह उपलब्धि हासिल की।

मुख्य तथ्य:

  • यह जीत जून 2023 के बाद उनकी पहली डायमंड लीग जीत है।

  • इससे पहले उन्होंने 2023 में लुसाने डायमंड लीग में 87.66 मीटर थ्रो किया था।

  • यह जीत उन्हें ज्यूरिख डायमंड लीग फाइनल 2025 के लिए एक मजबूत दावेदार बनाती है।

  • नीरज चोपड़ा टोक्यो 2020 ओलंपिक में स्वर्ण पदक विजेता हैं।

3. निवेश जिज्ञासा में भारत दुनिया में 13वें स्थान पर: BrokerChooser रिपोर्ट

BrokerChooser द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार, भारत दुनिया में 13वां सबसे निवेश-जिज्ञासु देश बनकर उभरा है। यह रैंकिंग गूगल पर प्रति व्यक्ति मासिक सर्च की संख्या पर आधारित है।

मुख्य तथ्य:

  • भारत में प्रति 10 लाख जनसंख्या पर 2,629 मासिक निवेश-संबंधी सर्च होते हैं।
  • भारत का शीर्ष सर्च सेक्टर: स्टॉक्स (1,138 सर्च)
    उसके बाद: फॉरेक्स (625), क्रिप्टो (501), सामान्य निवेश (259), ETF (106)
  • भारत का रैंक: 13वां स्थान

  • शीर्ष 5 देश:

    1. ऑस्ट्रेलिया (29,359 सर्च)

    2. सिंगापुर (22,527)

    3. केन्या (17,288)

    4. न्यूज़ीलैंड (16,061)

    5. कनाडा (14,566)

Today’s Current Affairs in Hindi 9 June 2025 | 9 जून करेंट अफेयर्स

9 जून करेंट अफेयर्स

 

  • 1. Birsa Munda Punyatithi 2025: 125वीं पुण्यतिथि पर शहीद आदिवासी नायक को श्रद्धांजलि

हर साल 9 जून को बिरसा मुंडा पुण्यतिथि मनाई जाती है। 2025 में, यह दिन बिरसा मुंडा की 125वीं पुण्यतिथि के रूप में विशेष महत्व रखता है।

बिरसा मुंडा कौन थे?

  • जन्म: 15 नवंबर 1875

  • स्थान: उलिहातू गांव, झारखंड

  • जनजाति: मुंडा

वे सिर्फ एक स्वतंत्रता सेनानी नहीं थे, बल्कि एक ऐसे जननायक थे, जिन्होंने आदिवासी संस्कृति, भूमि और अधिकारों की रक्षा के लिए ब्रिटिश हुकूमत से लोहा लिया।

2.Squadron Leader Manisha Padhi: भारत की पहली महिला ADC बनीं

भारतीय वायुसेना की स्क्वाड्रन लीडर मनीषा पाढ़ी को राज्यपाल के पहले महिला एड-डि-कैंप (ADC) के रूप में नियुक्त किया गया है। वे मिज़ोरम के राज्यपाल हरि बाबू कांबमपति की ADC बनी हैं। 

मनीषा पाढ़ी कौन हैं?

  • सेवा वर्ष: 2015 बैच की भारतीय वायुसेना अधिकारी

  • सेवा स्थल: पहले बिदर, पुणे और भटिंडा के एयरफोर्स स्टेशनों पर कार्यरत रहीं

  • वर्तमान नियुक्ति: मिज़ोरम के राज्यपाल की Aide-De-Camp (ADC)

3.भारत में गरीबी दर घटकर 5.3% पर पहुंची – वर्ल्ड बैंक रिपोर्ट 2024

विश्व बैंक ने 2024 में जारी की गई अपनी रिपोर्ट में कहा है कि 2022-23 में भारत की अत्यधिक गरीबी दर घटकर 5.3% रह गई है। यह रिपोर्ट $3/दिन की अद्यतन गरीबी रेखा के आधार पर तैयार की गई है, जो महंगाई और जीवन यापन की लागत को बेहतर तरीके से दर्शाती है।

 पृष्ठभूमि और आंकड़े:

  • 2011-12 में अत्यधिक गरीबी दर: 27.1% (पुरानी $2.15/दिन की सीमा के अनुसार)

  • नई गरीबी रेखा: $3/दिन (2021 PPP आधारित)

  • 2022-23 में गरीबी दर: घटकर 5.3% हो गई

यह गिरावट आर्थिक विकास, कल्याणकारी योजनाओं, और सार्वजनिक वितरण प्रणाली के सशक्त प्रभाव को दर्शाती है।

यह भी ज़रूर पढ़े :Today’s Current Affairs in Hindi 8 June 2025 | 8 जून करेंट अफेयर्स

error: Content is protected !!