Daily Current Affairs in Hindi 1 July 2025 | 1 जुलाई करेंट अफेयर्स

1 जुलाई 2025 – डेली करेंट अफेयर्स (Daily Current Affairs in Hindi 1 July 2025)

 

A. क्वाड ने समुद्री सुरक्षा के लिए पहली ‘एट सी ऑब्जर्वर मिशन’ की शुरुआत

भारत, जापान, अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया के कोस्ट गार्ड ने पहली बार संयुक्त रूप से ‘क्वाड एट सी शिप ऑब्जर्वर मिशन’ शुरू किया है।  यह मिशन यूएस कोस्ट गार्ड कटर (USCGC) स्ट्रैटन पर आयोजित किया गया, जिसमें प्रत्येक क्वाड देश से दो अधिकारियों (महिला अधिकारी सहित) का क्रॉस-एंबार्केशन किया गया।

उद्देश्य:

  • क्वाड देशों के कोस्ट गार्ड के बीच इंटरऑपरेबिलिटी और समन्वय को बढ़ाना।
  • समुद्री क्षेत्र में जागरूकता और संचालन क्षमता को सुदृढ़ करना।
  • नियम आधारित समुद्री व्यवस्था को बढ़ावा देना और गैर-पारंपरिक सुरक्षा खतरों का मुकाबला करना।
  • अधिकारियों के आपसी आदान-प्रदान से पीपल-टू-पीपल कनेक्ट को बढ़ाना।

B. 1 जुलाई को मनाया गया राष्ट्रीय चार्टर्ड अकाउंटेंट्स दिवस 

चार्टर्ड अकाउंटेंट्स दिवस (CA डे) हर साल 1 जुलाई को मनाया जाता है, जो भारत में इंस्टिट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) की स्थापना (1949) की याद दिलाता है।

ऐतिहासिक पृष्ठभूमि:

  • ICAI की स्थापना से पहले, भारत में लेखांकन क्षेत्र अव्यवस्थित और अप्रशासित था।
  • ब्रिटिश शासन में “रजिस्टर्ड अकाउंटेंट्स” के रूप में सरकार द्वारा सूचीबद्ध किया जाता था।
  • इस पेशे को औपचारिक मानक और निगरानी देने के लिए 1948 में एक विशेषज्ञ समिति गठित की गई।

C. 1 जुलाई को मनाया गया वस्तु एवं सेवा कर (GST) दिवस 

भारत में हर वर्ष 1 जुलाई को वस्तु एवं सेवा कर (GST) दिवस मनाया जाता है। यह देश में आर्थिक सुधार की सबसे बड़ी पहल की वर्षगांठ के रूप में मनाया जाता है, जो 1 जुलाई 2017 को लागू हुआ था।
GST दिवस का आयोजन पहली बार 2018 में GST के पहले वर्ष के पूर्ण होने पर किया गया था।

GST क्या है?

GST एक गंतव्य आधारित, व्यापक अप्रत्यक्ष कर प्रणाली है, जो वस्तुओं और सेवाओं की आपूर्ति पर लगाया जाता है। जिसमें हर चरण पर इनपुट टैक्स क्रेडिट की सुविधा होती है।

यह भी जरुर पढ़े :Daily Current Affairs in Hindi 30 June 2025 | 30 जून करेंट अफेयर्स

error: Content is protected !!