18 जून करेंट अफेयर्स
1. 2026 को महिला किसान वर्ष घोषित: खेती में महिलाओं की भूमिका को मिलेगी वैश्विक पहचान
- संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) ने 2026 को ‘अंतरराष्ट्रीय महिला किसान वर्ष’ (International Year of the Woman Farmer) घोषित किया।
- इसका उद्देश्य महिलाओं के कृषि में योगदान को मान्यता देना और जेंडर आधारित असमानताओं को उजागर करना है।
- भारत जैसे देशों के लिए यह निर्णय बेहद अहम है, जहां 80% महिलाएं कृषि कार्यों में लगी हैं, लेकिन केवल 8.3% के पास ही ज़मीन का स्वामित्व है।
सरकारी पहलें:
- महिला किसान सशक्तिकरण परियोजना (MKSP)
- कृषि यंत्रीकरण उप-मिशन (50–80% सब्सिडी)
- राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन में महिलाओं के लिए 30% बजट आरक्षित
2. Skytrax Awards 2025 में IndiGo को मिला बड़ा सम्मान: दुनिया की तीसरी सबसे अच्छी लो-कॉस्ट एयरलाइन बनी
- IndiGo को Skytrax 2025 World Airline Awards में दुनिया की तीसरी सर्वश्रेष्ठ लो-कॉस्ट एयरलाइन चुना गया।
- यह सम्मान एयरएशिया (Malaysia) और Scoot (Singapore) के बाद मिला।
- Skytrax Awards को विमानन क्षेत्र के “Oscars” माना जाता है, जिनमें इस बार 22.3 मिलियन से ज़्यादा यात्रियों ने वोटिंग की।
भारत के लिए क्या मायने हैं:
- IndiGo की यह सफलता भारत को वैश्विक विमानन मानचित्र पर स्थापित करती है।
- हालांकि, कोई भी भारतीय फुल-सर्विस एयरलाइन (जैसे एयर इंडिया) टॉप 10 में नहीं आ सकी, जबकि Qatar Airways ने टॉप रैंक बरकरार रखा।
3. बिहार बना भारत का पहला राज्य जिसने शुरू की मोबाइल आधारित ई-वोटिंग प्रणाली
- बिहार राज्य निर्वाचन आयोग ने मोबाइल-बेस्ड ई-वोटिंग सिस्टम की शुरुआत की है।
- यह भारत में पहली बार है जब शहरी निकाय चुनावों के लिए इस तकनीक का उपयोग किया जाएगा।
- मतदान दो मोबाइल ऐप्स के ज़रिए होगा:
- “e-Voting SECBHR” (C-DAC द्वारा विकसित)
- बिहार चुनाव आयोग द्वारा बनाया गया ऐप
कौन लाभान्वित होगा:
प्रवासी मजदूर, विकलांग मतदाता, गर्भवती महिलाएं, वरिष्ठ नागरिक, और गंभीर रूप से बीमार लोग।
यह भी जरुर पढ़े :Today’s Current affairs in Hindi 17 June 2025 | 17 जून करेंट अफेयर्स