Today’s Current Affairs in Hindi 20 June 2025 | 20 जून करेंट अफेयर्स

Today’s Current Affairs in Hindi 20 June 2025 | 20 जून करेंट अफेयर्स

20 जून 2025 – डेली करेंट अफेयर्स (Daily Current Affairs in Hindi)

 

1. 20 जून को मनाया गया विश्व शरणार्थी दिवस 

हर वर्ष 20 जून को मनाया जाने वाला विश्व शरणार्थी दिवस इस वर्ष (2025) “Solidarity with Refugees” थीम के साथ मनाया गया। इस दिन का उद्देश्य शरणार्थियों के अधिकारों, गरिमा और योगदान को पहचान दिलाना है, साथ ही उनके सामाजिक और आर्थिक समावेशन की आवश्यकता को रेखांकित करना है।

 

महत्वपूर्ण तथ्य:

  • आयोजन की तारीख: 20 जून (प्रत्येक वर्ष)
  • घोषित करने वाला संगठन: संयुक्त राष्ट्र (UN)
  • पहली बार वैश्विक स्तर पर मनाया गया: 2001
  • पूर्व नाम: अफ्रीका शरणार्थी दिवस
  • यह दिवस 1951 शरणार्थी कन्वेंशन की स्मृति में मनाया जाता है।

 2. प्रोफेसर एम सतीश कुमार क्वीन्स यूनिवर्सिटी बेलफास्ट के GIFT सिटी कैंपस के पहले डीन नियुक्त

ब्रिटेन की प्रतिष्ठित Queen’s University Belfast (QUB) ने गुजरात इंटरनेशनल फाइनेंस टेक-सिटी (GIFT City) में अपने आगामी कैंपस के लिए प्रोफेसर एम सतीश कुमार को प्रथम डीन नियुक्त किया है।

 

प्रमुख तथ्य:

  • QUB का GIFT सिटी में कैंपस स्थापित करने वाला पहला UK Russell Group विश्वविद्यालय बनना।
  • जुलाई 2025 में प्रोफेसर कुमार पदभार ग्रहण करेंगे।
  • 2026 से प्रवेश प्रक्रिया आरंभ होगी।
  • QUB का यह अंतरराष्ट्रीय विस्तार भारत में ब्रिटिश उच्च शिक्षा का नया केंद्र बनाएगा।

3. भारत-साइप्रस के बीच UPI सेवा के लिए समझौता

भारत की नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन (NPCI) की अंतरराष्ट्रीय इकाई NIPL और साइप्रस के Eurobank के बीच UPI सेवा लागू करने हेतु समझौता (MoU) हुआ। यह समझौता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की साइप्रस यात्रा के दौरान हुआ।

 

मुख्य तथ्य:

  • MoU पक्ष: NPCI International Payments Ltd (NIPL) और Eurobank Cyprus
  • उद्देश्य: साइप्रस में UPI आधारित सीमा-पार भुगतान सेवा का कार्यान्वयन
  • लाभार्थी:
    • भारतीय पर्यटक, व्यापारी, निवेशक
    • द्विपक्षीय व्यापार भुगतान सरल होगा

रणनीतिक महत्व:

  • साइप्रस भारत के शीर्ष 10 एफडीआई स्रोतों में से एक (अब तक $15 अरब निवेश)।
  • यह साझेदारी साइप्रस को यूरोप और भूमध्यसागर क्षेत्र में भारत के लिए प्रवेश द्वार बनाएगी।
  • भारत की फिनटेक डिप्लोमेसी का महत्वपूर्ण विस्तार।

यह भी जरुर पढ़े :Today’s Current Affairs in Hindi 19 June 2025 | 19 जून करेंट अफेयर्स

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top