14 जून करेंट अफेयर्स
-
भारतीय सेना ने किया ‘रुद्रास्त्र’ वीटीओएल ड्रोन का सफल परीक्षण
भारतीय सेना ने स्वदेशी रूप से विकसित रुद्रास्त्र वीटीओएल (वर्टिकल टेक-ऑफ एंड लैंडिंग) ड्रोन का सफल परीक्षण पोखरण फायरिंग रेंज में किया। यह अत्याधुनिक ड्रोन गहरे हमले (Deep Strike) के लिए डिजाइन किया गया है और इसे Solar Aerospace and Defence Limited (SDAL) ने विकसित किया है।
मुख्य विशेषताएं:
- दायरा: कुल रेंज 170 किमी (लोइटरिंग समय सहित)
- उड़ान अवधि: 1.5 घंटे तक
- स्ट्राइक क्षमता: एयरबर्स्ट म्यूनिशन से लैस, मानव विरोधी भूमिका में असरदार
- तकनीक: उच्च ऊंचाई से तैनाती, ऑटोनॉमस ऑपरेशन, लाइव फीड रिले
- परीक्षण स्थान: पोखरण फायरिंग रेंज
- उद्देश्य: मेक इन इंडिया पहल के तहत स्वदेशी रक्षा तकनीक को बढ़ावा देना
- क्रिस्टियानो रोनाल्डो बने ई-स्पोर्ट्स वर्ल्ड कप 2025 के ग्लोबल एंबेसडर
दुनिया के मशहूर फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो को Esports World Cup Foundation (EWCF) ने Esports World Cup 2025 के लिए ग्लोबल एंबेसडर नियुक्त किया है।
प्रमुख बातें:
- भूमिका: ई-स्पोर्ट्स को मुख्यधारा में लाने, युवा खिलाड़ियों को प्रेरित करने और प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देने में योगदान
- पूर्व सहभागिता: 2023 में EWC 2024 के लॉन्च में भागीदारी, 2024 की समापन समारोह में उपस्थिति
- टूर्नामेंट की जानकारी:
- स्थान: रियाद, सऊदी अरब
- तिथि: 7 जुलाई – 24 अगस्त 2025
- प्रतिभागी: 100+ देशों से 200 क्लब और 2000 खिलाड़ी
3. पंजाब सरकार ने लॉन्च की ‘उद्योग क्रांति’ – राज्य की पहली व्यापक औद्योगिक सुधार योजना
मुख्यमंत्री भगवंत मान और अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में, पंजाब सरकार ने ‘पंजाब उद्योग क्रांति’ पहल शुरू की। इसे भारत का पहला ऐसा राज्यस्तरीय औद्योगिक सुधार कार्यक्रम माना जा रहा है जिसमें 12 प्रमुख सुधार शामिल हैं।
प्रमुख उद्देश्य:
- औद्योगिक विकास को बढ़ावा देना – स्पष्ट और समयबद्ध मंज़ूरियों के माध्यम से
- डिजिटलीकरण और पारदर्शिता – स्व-प्रमाणन और रंग-कोडेड स्टांप पेपर प्रणाली
- निवेश आकर्षण – घरेलू और अंतरराष्ट्रीय निवेशकों के लिए अनुकूल माहौल
- सुधार पहल: भारत के किसी राज्य द्वारा लागू की गई पहली पूर्ण औद्योगिक सुधार नीति
यह भी जरुर पढ़े :Today’s Current Affairs in Hindi 13 June 2025 | 13 जून करेंट अफेयर्स